आठवीं अनुसूची में शामिल हो भोजपुरी

देवघर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रवक्ता अजय कुमार ने भोजपुरी को संविधान

By Edited By: Publish:Tue, 06 Oct 2015 01:08 AM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2015 01:08 AM (IST)
आठवीं अनुसूची में शामिल हो भोजपुरी

देवघर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रवक्ता अजय कुमार ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीताकांत महापात्र समिति की रिपोर्ट पेश होने के बावजूद भोजपुरी को अनुसूची में शामिल करने की दिशा में किसी तरह की घोषणा नहीं की जा सकी है। भारत के अलावा मॉरिशस, श्रीलंका, फिजी, थाईलैंड, सूरीनाम आदि देशों में भोजपुरी बोलने वालों की संख्या अधिक है। बावजूद इस भाषा की उपेक्षा सही नहीं है। सरकार को भोजपुरी भाषी लोगों की भावना का ख्याल रखना होगा।

chat bot
आपका साथी