देवघर की अन्य खबरें

किशोर लापता संस, मोहनपुर : थाना क्षेत्र के मलघाघर गांव से एक आठ वर्षीय किशोर रहस्यमय तरीके से लाप

By Edited By: Publish:Wed, 01 Apr 2015 01:12 AM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2015 01:12 AM (IST)
देवघर की अन्य खबरें

किशोर लापता

संस, मोहनपुर : थाना क्षेत्र के मलघाघर गांव से एक आठ वर्षीय किशोर रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। किशोर के पिता श्रीकांत यादव ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि उनका आठ वर्षीय पुत्र ¨सटू कुमार घर से खेलने निकला, लेकिन वापस नहीं आया। उन्होंने पुलिस से बच्चे का पता लगाने का आग्रह किया है।

स्वास्थ्य मेला

संस, पालोजोरी : प्रखंड के बांधडीह पंचायत सचिवालय में मंगलवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन मुखिया मिरुदी मुर्मू ने किया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लियाकत अंसारी ने लोगों की स्वास्थ्य जांचकर आवश्यक दवाईयां व सुझाव दिए। स्वास्थ्य मेले में 108 लोगों की जांच की गई। स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से एचआइवी की जांच भी की गई। मौके पर नूतन कुमारी, अनीता मरांडी, अजय यादव उपस्थित थे।

खाद्य सुरक्षा बिल पर बैठक आज

संस, मोहनपुर : प्रखंड सभागार में बुधवार को खाद्य सुरक्षा बिल पर बैठक का आयोजन किया गया है। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अर¨वद कुमार ¨सह ने बताया कि बैठक में सभी बीएलओ भाग लेंगे। इसमें लाभुकों के चयन की जानकारी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी