शिविर में दर्जनों ने ली भाजपा की सदस्यता

सारवां (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित गोला बाजार में सोमवार को भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गय

By Edited By: Publish:Tue, 31 Mar 2015 01:12 AM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2015 01:12 AM (IST)
शिविर में दर्जनों ने ली भाजपा की सदस्यता

सारवां (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित गोला बाजार में सोमवार को भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। प्रखंड सदस्यता प्रभारी बलराम पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 18 साल से ऊपर के लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अभयकांत प्रसाद ने बताया कि आमलोगों में भाजपा के प्रति झुकाव दिख रहा है। अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सुनीता ¨सह ने कहा कि अभी तक 500 लोगों ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण किया है। प्रखंड को दिए गए लक्ष्य को शीघ्र ही प्राप्त कर लिया जाएगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष भूपाल ¨सह, वीरेंद्रनाथ पांडेय, जयप्रकाश मिश्र, रामानंद ¨सह, जेपी गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी