देऊस्कर के आदर्श पर चलने का संकल्प

करौं (देवघर) : महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी, समाज सुधारक, निर्भीक पत्रकार, बंगला साहित्य के प

By Edited By: Publish:Thu, 18 Dec 2014 01:07 AM (IST) Updated:Thu, 18 Dec 2014 01:07 AM (IST)
देऊस्कर के आदर्श पर चलने का संकल्प

करौं (देवघर) : महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी, समाज सुधारक, निर्भीक पत्रकार, बंगला साहित्य के प्रसिद्ध लेखक पंडित सखाराम गणेश देऊस्कर की 146वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत चंडीतल्ला चौक स्थित पंडित सखाराम की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ। इसके पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर और शांति निकेतन के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।

स्मारक समिति के अध्यक्ष रेणु वर्मा, सचिव कन्हैयालाल राय, परमानंद राय, अजीत कुमार सिंह, माधव सिंह, जगन्नाथ सिंह, अशोक वर्मा, वामापद बल, राहुल सिंह, हीरालाल राय, शांति निकेतन के प्राचार्य जीतेंद्र प्रसाद चौधरी, शिशु मंदिर के प्राचार्य शक्ति गोस्वामी ने माल्यार्पण किया। सभी वक्ताओं ने सखाराम के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि वर्तमान समय में युवा महापुरुषों की कुर्बानियों को भूलते जा रहे हैं। युवाओं से महापुरुषों के त्याग और बलिदान को याद रखते हुए इसे चरित्र में उतारने की अपील की। करौं के लिए गौरव की बात है कि यहां सखाराम ने जन्म लिया। वहीं छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। भूपाल ओझा, विष्णु चौधरी, परिमल बल, परेश यादव, मनोरंजन आचार्य बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी