हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग
देवघर : सेवानिवृत्त सैनिक संगठन वेटरन इंडिया के देवघर शाखा की ओर से रविवार को शोकसभा की गयी। इस दौरान पूर्व सैनिक दिवाकर झा की निर्ममतापूर्वक की गई हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की। बताया कि संगठन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और हरसंभव मदद करने को तत्पर है। प्रशासन और कानून पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है। निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त सैनिकों की समस्या पर केंद्र व राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा। स्व. झा के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। मौके पर शशिकांत साह, संदीप प्रकाश, सुंदरमणि झा, केएल बलियासे, एपी सिंह, मुन्ना झा, रमाकांत साह, केके झा, एसके घोष आदि उपस्थित थे।