नगर स्टेडियम में बंटेगा चुनाव सामग्री

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 01:00 AM (IST)
नगर स्टेडियम में बंटेगा चुनाव सामग्री

देवघर : 24 अप्रैल को देवघर के 1208 मतदान केंद्र पर निष्पक्ष व निर्भीक वोट डालने की व्यवस्था में प्रशासन जुट गया है। एक तरफ 15 नाका बनाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। दूसरी ओर नगर स्टेडियम में काउंटर बनाए जा रहे हैं जहां से पोलिंग पार्टी को चुनाव सामग्री दी जाएगी।

क्लब ग्राउंड में वाहन कोषांग बनाया गया है जहां गाड़ियों का लगना शुरू हो गया है। आवश्यकता के अनुरूप वाहन की जब्ती सूची मालिकों को सौंप दी गयी है।

शुक्रवार को दंड प्रक्रिया संहिता की निरोधात्मक धाराओं के तहत एक अभियोजन दर्ज किया गया है, जिसमें 10 लोगों को नामित किया गया है तथा 25 लोगों से बांड भरवाया गया है। 8 नन बेलेबल वारंट का तामिला किया गया है तथा 42 का तामिला किया जाना बाकी है।

215 ग्रामीण टोलों को संवेदनशील घोषित किया गया है। 10 लोगों को परेशानी के स्रोत के रूप में चिन्हित किया गया है तथा 10 अन्य के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है। उड़न दस्ता दल ने 35 लीटर देसी शराब तथा 60 किलो जावा जब्त किया गया है। इसके लिए चार अभियोजन दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी