धान में बीमारी लगने से किसान चिंतित

By Edited By: Publish:Mon, 11 Nov 2013 01:02 AM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2013 01:03 AM (IST)
धान में बीमारी लगने से किसान चिंतित

सोनारायठाढ़ी : धान में बीमारी लग जाने के कारण किसान परेशान हैं। प्रखंड प्रशासन द्वारा इस दिशा में अब तक कोई प्रयास नहीं किया गया है। बिंझा पंचायत के कपिल मंडल ने बताया कि उन्होंने आठ बीघा जमीन में स्वर्णा धान लगाया है। इस बार पानी की कमी भी नहीं हुई। सोचा था कि उपज अच्छी होगी। अब बीमारी लग जाने के कारण स्थिति खराब हो गई है। अधिक पानी पड़ने के कारण धान का पौधा सड़ने लगा है। मगडीहा पंचायत के भलविंधा निवासी दुबे काली सोरेन एवं लखोरिया पंचायत के देवपहरी निवासी महादेव पंडित, कोल्हड़िया के कपिल मंडल ने बताया कि ललाट व स्वर्णा धान की फसल लगाया था। लेकिन बीमारी के कारण आशानुरूप उपज नहीं हुआ। आत्मा के निदेशक मंटू कुमार ने बताया कि कृषक पाठशाला के जरिए किसानों को बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई थी। बीमारी लगने की स्थिति में किसानों को कीटनाशक दवा का छिड़काव करना चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी