सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

संवाद सूत्र पत्थलगडा (चतरा) थाना क्षेत्र के कोरांबे पथ में ओबरा पहाड़ी के समीप गुरुवार को ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 05:25 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

संवाद सूत्र, पत्थलगडा (चतरा) : थाना क्षेत्र के कोरांबे पथ में ओबरा पहाड़ी के समीप गुरुवार को हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान सिघानी गांव के टोला सिनपुर निवासी मनोज कुमार भोक्ता के रूप में हुई है। जबकि घायल बबुनी का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रह है। बबुनी तपसी गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मनोज अपने दोस्त बबुनी के साथ मोटरसाइकिल से फुटबॉल खिलाड़ी को लाने कोरांबे जा रहा था। ओबरा पहाड़ी के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बबुनी गंभीर रूप से घायल हो गया।

chat bot
आपका साथी