Lok Sabha Polls 2019: विकास कार्य हुआ, पर सांसद को पांच सालों में एक बार भी नहीं देखा

Lok Sabha Polls 2019. लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है। इसी के साथ मतदाताओं में चुनावी सरगर्मी भी तेज हो रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 10:36 AM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 10:38 AM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: विकास कार्य हुआ, पर सांसद को पांच सालों में एक बार भी नहीं देखा
Lok Sabha Polls 2019: विकास कार्य हुआ, पर सांसद को पांच सालों में एक बार भी नहीं देखा

पांकी, [मुकेश]। लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है। इसी के साथ मतदाताओं में चुनावी सरगर्मी भी तेज हो रही है। चौक-चौराहों व चौपालों पर चुनावी चर्चा तेज हो गई है। पांकी के अशोक पान दुकान पर कई लोग केंद्र सरकार को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

सारे प्रत्याशियों के नाम सामने आने की बात पर लेस्लीगंज के कमल केडिय़ा के रहने वाले भीम शुक्ला कहते हैं कि मोदीजी बेशक अच्छे हैं। विकास कार्य हुआ है। इसके बावजूद निवर्तमान सांसद आदर्श गांव शाहद व एरूआ में आज तक नहीं आए। ललित कुमार सिंह पांकी लोहरसी पगार के रहने वाले हैं। कहते हैं- सांसद सुनील सिंह को पांच सालों में एक बार भी नहीं देखा।

केंद्र प्रायोजित योजनाओं में अभी तक शिलान्यास या उद्घाटन के मौके भी नहीं देखे। पुरनी पांकी निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा, भाजपा सांसद ने राजद के लोगों को लाभ दिलाया। अकमल खां ने कहा कि मोदीजी पुन: सरकार बनाएंगे। भाजपा अधिक सीटों पर आएगी। पार्टी के भरोसे को जमाए रखना है। मुसलमानों का रूझान मोदीजी की ओर बढ़ा है। सभी पार्टियों ने अल्पसंख्यक वर्ग को धोखा दिया है।

भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है। मारूफ मियां चौरहा के रहने वाले हैं। कहते हैं- पांच साल में एक बार भी सांसद नजर नहीं आए। चुनाव में भी संभवत: नहीं आएंगे। हां मोदीजी के कार्य सराहनीय हैं। हरिवंश सिंह बारलोटा के रहने वाले हैं। कहते हैं, सांसद फोन भी नहीं उठाते। समस्या हमारे सामने जस की तस है।

गुरतुरी गांव निवासी सत्यनारायण सिंह कहते हैं, रिकॉर्ड मतों से चुनाव जिताया परंतु जरूरत पडऩे पर सांसद से मुलाकात भी नहीं होती। पांकी ढूब निवासी कामख्या सिंह कहते हैं, चतरा के लोगों को धोखे में रखा गया। हमेशा बाहरी उम्मीदवारों को मौका मिला। बसडीहा निवासी रामाधार ओझा कहते हैं, राहुल गांधी भविष्य के नेता हैं। जनभावनाओं के विरुद्ध भाजपा ने टिकट दिया।

शिक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी। उक्सू निवासी बलराम सिंह ने कहा सांसद सुनील सिंह क्षेत्र में नहीं रहते हैं। पाांकी निवासी अयूब अंसारी कहते हैं मोदीजी के साथ हैं परंतु सांसद को लेकर ऊहापोह की स्थिति है। क्षेत्र में रहने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।

chat bot
आपका साथी