बस ने साइकिल सवार को कुचला, आक्रोशितों का पुलिस के साथ झड़प

मौत हो गई। मृतक किसान भारत साहू स्थानीय किशुनपुर मोहल्ला का था। उसकी उम्र करीब 55 वर्ष थी। घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और मृतक के शव को सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jul 2019 06:53 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jul 2019 06:36 AM (IST)
बस ने साइकिल सवार को कुचला, आक्रोशितों का पुलिस के साथ झड़प
बस ने साइकिल सवार को कुचला, आक्रोशितों का पुलिस के साथ झड़प

संवाद सूत्र, चतरा : शहर के पनसलवा मोहल्ला स्थित चतरा-चंदवा एनएच-99 पर बुधवार की सुबह अनियंत्रित बासुदेव यात्री बस ने खेत जा रहे साइकिल सवार किसान को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ने बस पुलिस लाइन में लगा सरेंडर कर दिया।

मृतक भारत साहू(55 वर्ष) किशुनपुर मोहल्ला का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और मृतक के शव के साथ सड़क जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर गुस्सा उतारते हुए पुलिस वाहन समेत तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया, इसपर लोगों की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। मामला बढ़ता, इससे पहले सहायक पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान निगम प्रसाद और अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरूण रजक, सदर अंचल अधिकारी यामुन रविदास दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया। एसडीओ के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया। लोगों का कहना था कि यहां पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसको लेकर पूर्व में भी अधिकारियों से ब्रेकर बनाने की मांग की गई थी, लेकिन अबतक ब्रेकर नहीं बना। मौके पर सीओ ने मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन दिलाने व दुर्घटना अनुदान राशि देने का आश्वासन दिया। इधर थाना प्रभारी विनय प्रसाद मंडल ने कहा कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है, उसे जेल भेज जाएगा। सरकारी वाहन में तोड़फोड़ वालों को चिहित कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

chat bot
आपका साथी