हत्यारे के डर से बनारस से भागा किशोर, बचरा में मालगाड़ी के डिब्बे से मिला

बनारस से भागा एक 14 वर्षीय किशोर शनिवार की रात बचरा साइडिंग की एक मालगाड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:11 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:16 AM (IST)
हत्यारे के डर से बनारस से भागा किशोर, बचरा में मालगाड़ी के डिब्बे से मिला
हत्यारे के डर से बनारस से भागा किशोर, बचरा में मालगाड़ी के डिब्बे से मिला

पिपरवार (चतरा) : बनारस से भागा एक 14 वर्षीय किशोर शनिवार की रात बचरा साइडिंग की एक मालगाड़ी के डिब्बे में गंभीरावस्था में मिला। यह एचएल मालगाड़ी साइडिंग में कोयला लोडिंग के लिए पहुंची थी। साइडिंग कर्मियों को डिब्बों की जाच के दौरान यह किशोर मिला। पूछताछ के दौरान उसने अपना परिचय अजय गुप्ता पिता सूरज गुप्ता थाना चोलापुरए ग्राम आयर बाजार सिंधुरा रोड मुरदाहा, बनारस बताया। दो रात एक दिन मालगाड़ी के डिब्बे में बिना खाना-पानी के गुजारने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। साइडिंग में उसे खाना खिलाया गया। इसके बाद रविवार सुबह राय स्टेशन के आरपीएफ कर्मी को सौंप दिया गया। रेलकर्मियों ने तुरंत उसे इलाज के लिए बचरा क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। इसके बाद बनारस के चोलापुर थाना पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई।

इस संबंध में किशोर ने बताया कि शुक्रवार की रात उसने एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाट में सोए व्यक्ति की हत्या करते देख लिया था। इस डर से कि हत्यारा उसे भी न मार दे वह मालगाड़ी के डिब्बे में छिप गया। इसी दौरान मालगाड़ी चल पड़ी और वह बचरा पहुंच गया। उसने बताया कि उसके पिता कबाड़ का कारोबार करते हैं। वह खुद भी इलेक्ट्रॉनिक मशीनों की मरम्मत के अलावा मछली सप्लाई का काम करता है। घटना वाली रात लगभग एक बजे वह किसी ग्राहक को मछली पहुंचाने गया था। इस संबंध में टीआइ संजय कुमार ने बताया कि चोलापुर थाना की पुलिस से बात हुई है। किशोर द्वारा दी गई जानकारी की वहा की स्थानीय पुलिस ने भी पुष्टि की है। परिजनों द्वारा थाना में सनहा दर्ज कराया गया है। चोलापुर पुलिस किशोर को लेने राय स्टेशन पहुंच रही है।

chat bot
आपका साथी