श्रम मंत्री ने ग्रामीणों के बीच किया हरा कार्ड का वितरण

संवाद सूत्र चतरा सदर प्रखंड के लेम सिमा व देवरिया पंचायत भवन में शनिवार को शिविर लगाकर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 09:59 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 09:59 PM (IST)
श्रम मंत्री ने ग्रामीणों के बीच किया हरा कार्ड का वितरण
श्रम मंत्री ने ग्रामीणों के बीच किया हरा कार्ड का वितरण

संवाद सूत्र, चतरा : सदर प्रखंड के लेम, सिमा व देवरिया पंचायत भवन में शनिवार को शिविर लगाकर हरा कार्ड वितरण किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि श्रम सह कौशल विकास मंत्री सत्यानन्द भोगता उपस्थित थे। शिविर में 337 ग्रामीणों के बीच हरा कार्ड का वितरण किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री ने कहा कि दस वर्षों में विकास नहीं हुआ है। अब विकास की गति की रफ्तार पकड़ रही है। कहा कि योजनाओं की गंगा बहेगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम पायदान पर खड़ा जरुरतमंद को मिलेगा। विकास की इस भागीदारी में किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाएगा।

===========

आपसी भाईचारे के साथ मनाए होली का पर्व

संवाद सूत्र, हंटरगंज(चतरा): वशिष्टनगर थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी पुलिस निरीक्षक रंजीत रौशन व संचालन स्थानीय थानेदार सुनील कुमार सिंह ने किया। बैठक में होली पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने का अपील किया गया। थानेदार सिंह ने होली पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाने रखने की अपील की। बैठक के बाद उपस्थित लोगों व पुलिस पदाधिकारी समेत सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बैठक में दंतार पंचायत के मुखिया पोषण कुमार, कटैया पंचायत के मुखिया उषा देवी, विनोद यादव, राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रिका यादव, सुबेदार पासवान, करैलीबार मुखिया पति डोमन भारती, जोरीकला मुखिया पति लड्डू मिया, समाजसेवी भैरो सिंह, मृत्यंजय कुमार सिंह, भरत यादव, विकास कुमार सिंह, रवि कुमार समेत दर्जनों बुद्धिजीवी व समाजसेवी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी