इस जलकुंड में स्‍नान करने से दूर हो जाता है चर्मरोग, जानिए

इस जलकुंड में स्नान करने मात्र से ही चर्मरोग दूर हो जाता है। जलकुंड से निरंतर गर्म पानी निकलता रहता है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 09 Dec 2017 03:22 PM (IST) Updated:Sun, 10 Dec 2017 05:26 PM (IST)
इस जलकुंड में स्‍नान करने से दूर हो जाता है चर्मरोग, जानिए
इस जलकुंड में स्‍नान करने से दूर हो जाता है चर्मरोग, जानिए

गिद्धौर (चतरा), लक्ष्मण दांगी। बिहार के राजगीर की तरह चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड में भी गर्म पानी का कुंड है। यहां की दुआरी पंचायत स्थित यह जलकुंड भी जाड़े के मौसम में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। प्रचार-प्रसार कम होने के कारण राजगीर की तुलना में इस जलकुंड के बारे में दूसरे राज्य के लोगों को जानकारी कम है। इस जलकुंड का नाम बलबल जलकुंड है। इस जलकुंड स्नान करने मात्र से ही चर्मरोग दूर हो जाता है। जलकुंड से निरंतर गर्म पानी निकलता रहता है। गर्म पानी और रोग निरोधक क्षमता का असर ही है कि यह सैलानियों की भीड़ जुटती है। यहां के पुजारी का मानना है कि इस गर्म कुंड के पानी से स्नान करने से कई बीमारियां समाप्त हो जाती हैं। पुजारी के अनुसार यहां स्नान करने के बाद लोग बागेश्वरी मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। 

नव वर्ष व मकर सक्रांति पर उमड़ती है सबसे ज्यादा भीड़ 

यूं तो ठंड के मौसम से ही भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है लेकिन नव वर्ष व मकरसंक्रांति पर सैलानियो की अधिक भीड़ उमड़ती है। यहां मकरसंक्रांति के अवसर पर दस दिवसीय भव्य पशुमेला का भी आयोजन किया जाता है। पशु मेले में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल, पंजाब, हरियाणा आदि से लोग पहुंचते हैं। 

क्या कहते हैं चिकित्सक 

बलबल गर्म जल कुंड में गंधक की मात्रा है। यही वजह है कि दाद, खुजली, घाव सहित अन्य चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। 

डा. सुमित जायसवाल, चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर, चतरा 

कैसे पहुंचे बलबल 

गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय से पूरब दिशा की ओर 15 किलोमीटर हजारीबाग वाया कटकमसांडी मुख्य मार्ग पर यह जलकुंड अवस्थित है। चतरा जिला मुख्यालय से दूरी 30 किलोमीटर है तो हजारीबाग से 35 किलोमीटर। यहां सड़क मार्ग से ही पहुंचा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: हरियाली से निकाला रास्ता, अब पानी को नहीं तरसता गांव

chat bot
आपका साथी