दिल की पतंग देखो उड़ी उड़ी जाए

राजकीय इटखोरी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का पहला दिन बॉलीवुड की मशहूर ¨सगर सोना महापात्रा के नाम रहा। करीब एक घंटे तक इंतजार कराने के बाद सोना महापात्रा ने अपनी गायकी से महफील में समां बांधे रखा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 06:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 06:21 PM (IST)
दिल की पतंग देखो उड़ी उड़ी जाए
दिल की पतंग देखो उड़ी उड़ी जाए

इटखोरी : राजकीय इटखोरी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का पहला दिन बॉलीवुड की मशहूर ¨सगर सोना महापात्रा के नाम रहा। करीब एक घंटे तक इंतजार कराने के बाद सोना महापात्रा ने अपनी गायकी से महफील में समां बांधे रखा। करीब डेढ़ घंटे तक सोना महापात्रा ने गीतों की ऐसी झड़ी लगाई की कार्यक्रम में उपस्थित लोग कुर्सी से चिपके रहे। इस दौरान इस मशहूर गायिका ने खुद के द्वारा गाए गए गीतों के साथ अमीर खुसरो के सूफियाना अंदाज की प्रस्तुत कर पूरी महफिल लूट ली। सोना महापात्रा ने गायकी की शुरुआत मशहूर भजन श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया गीत से किया। गजल सम्राट अनूप जलोटा के इस गीत को महापात्रा ने अपने अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके बाद सोना महापात्रा पूरी तरह बॉलीवुड के रंग में रंग गई। जब उन्होंने उड़ी उड़ी जाए, उड़ी उड़ी जाए, दिल की पतंग देखो उड़ी उड़ी जाए गीत गाया तो पूरी महफिल झूम उठी। लोगों ने तालियों के अभिवादन से इस मशहूर गायिका के गीत का स्वागत किया। सोना महापात्रा ने मैं तो पिया से नैना लड़ा आई रे, मन करदा, बेदर्दी राजा आदि गीत गाकर भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अपनी गायकी के दौरान सोना महापात्रा सूफियाना अंदाज में भी नजर आई। उन्होंने अमीर खुसरो की लिखी पंक्तियों को भी अपना स्वर दिया। सोना महापात्रा के द्वारा गाए गए दमा दम मस्त कलंदर, पान खाए सैयां हमार गीत की खूब वाहवाही हुई। जब उन्होंने लैला मैं लैला, कैसी मैं लैला गीत गाया तो पूरी महफिल झूमने लगी। कार्यक्रम की प्रस्तुति के पश्चात सोना महापात्रा को सांसद सुनील कुमार ¨सह, उपायुक्त जितेंद्र कुमार ¨सह एवं अन्य अतिथियों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांसद ने सोना महापात्रा को मां भद्रकाली मंदिर परिसर के संक्षिप्त इतिहास से भी परिचय कराया। यहां के समृद्ध इतिहास को जानकर बॉलीवुड की मशहूर गायिका काफी अभिभूत हुई। उन्होंने पुन: इस स्थल पर आने की इच्छा जाहिर की। अपने संबोधन के दौरान सोना महापात्रा ने झारखंड की हरियाली की काफी प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी