भाजपा नेता का निधन, कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

संवाद सूत्र प्रतापपुर(चतरा) प्रखंड मुख्यालय निवासी भाजपा नेता सह समाज सेवी रामाधार सिंह का निधन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:22 PM (IST)
भाजपा नेता का निधन, कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
भाजपा नेता का निधन, कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

संवाद सूत्र, प्रतापपुर(चतरा): प्रखंड मुख्यालय निवासी भाजपा नेता सह समाज सेवी रामाधार सिंह का निधन हो गया। रामाधार सिंह खेल प्रेमी, प्रखर वक्ता तथा पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी का प्रतिनिधि थे। उनके मृत्यु पर पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, प्रतापपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद प्रसाद, भीम सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्ति की है तथा उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी ने भी पत्र लिखकर उनके मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार अमझरिया नदी किनारे श्मशान घाट पर सोमवार को कर दिया गया। मालूम हो कि रामाधार सिंह पिछले कुछ महीनों से वे बीमार थे।

chat bot
आपका साथी