मुख्यमंत्री करेंगे इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन

इटखोरी : राजकीय इटखोरी महोत्सव के तीनों दिनों का कार्यक्रम जिला प्रशासन ने तय कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 11:25 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 11:25 PM (IST)
मुख्यमंत्री करेंगे इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन
मुख्यमंत्री करेंगे इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन

इटखोरी : राजकीय इटखोरी महोत्सव के तीनों दिनों का कार्यक्रम जिला प्रशासन ने तय कर लिया है। 19 फरवरी को दोपहर करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास विपिन मिश्रा के स्त्रोत गायन के बीच महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री मां भद्रकाली, सहस्त्र शिव¨लग तथा बौद्ध स्तूप मंदिर में भी जाकर दर्शन पूजन करेंगे। 19 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के साथ होगा। इसके बाद रोहन पाठक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। नृत्य नाटिका की प्रस्तुति के बाद बॉलीवुड ¨सगर सोना महापात्रा अपने गीतों से महफिल को भिगोएंगी। 20 फरवरी को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। फिर शालिनी दुबे कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। तत्पश्चात छऊ नृत्य का कार्यक्रम होगा। पटना के आर्च बैंड की प्रस्तुति के बाद बिहार के मशहूर सुरागन ग्रुप द्वारा आकर्षक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। 20 फरवरी को ही बॉलीवुड की मशहूर ¨सगर साधना सरगम महोत्सव में ¨हदी गीतों से महफिल में समां बांधेगी। 21 फरवरी को स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के पश्चात चतरा के प्रकाश ग्रुप के द्वारा सीता स्वयंवर नाटिका का मंचन किया जाएगा। उसी दिन दुबे घराने के मशहूर संगीतकार प्रवीण दुबे ग्रुप की आकर्षक प्रस्तुति होगी। आदिवासी नृत्य के पश्चात अरनव बैंड द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इटखोरी महोत्सव का समापन भोजपुरी के मशहूर गायक पवन ¨सह के भोजपुरी तड़का के साथ होगा। उद्घाटन एवं समापन के दिन आकर्षक आतिशबाजी का भी कार्यक्रम है।

chat bot
आपका साथी