अधर में लटका म्यूजियम का निर्माण

अधर में लटक गया है म्यूजियम का निर्माण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Jul 2022 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jul 2022 06:54 PM (IST)
अधर में लटका म्यूजियम का निर्माण
अधर में लटका म्यूजियम का निर्माण

अधर में लटका म्यूजियम का निर्माण

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा): ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर परिसर से प्राप्त हुए पुरातात्विक अवशेषों के संरक्षण के लिए मंदिर परिसर में बनाए जा रहे म्यूजियम का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। म्यूजियम के भवन का निर्माण कर रही कंपनी का ठेकेदार अपना बोरिया बिस्तर समेट कर यहां से जा चुका है। हैरत की बात यह है कि सब कुछ जानते हुए भी भवन निगम विभाग कंपनी को टर्मिनेट नहीं कर रही है। मालूम हो कि साढे चार करोड़ रुपए की लागत से मंदिर परिसर में म्यूजियम का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। इकरारनामा के अनुसार म्यूजियम का निर्माण कार्य दो वर्ष में पूरा कर लेना था। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लगाए गए लाकडाउन के कारण म्यूजियम के निर्माण कार्य की समय सीमा विभाग के द्वारा बढ़ा दी गई। लाकडाउन समाप्ति के पश्चात कंपनी ने म्यूजियम का निर्माण कार्य शुरू किया था। लेकिन रफ्तार काफी धीमी थी। इसी बीच नक्शा उपलब्ध नहीं होने की वजह से 2021 में करीब चार माह तक म्यूजियम का निर्माण कार्य ठप रहा। पर्यटन विभाग ने जब संवेदक को म्यूजियम के निर्माण का नक्शा उपलब्ध कराया तब भी म्यूजियम का निर्माण कार्य तेज रफ्तार से नहीं चल पाया। इधर पिछले तीन माह से म्यूजियम का निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है। कंपनी की उदासीनता को देखते हुए भवन निगम विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने कंपनी को टर्मिनेट करने से संबंधित पत्र वरीय अधिकारियों को भेज दिया है। लेकिन इस संबंध में वरीय अधिकारियों के द्वारा अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

chat bot
आपका साथी