संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की मनाई गई जयंती

संवाद सहयोगी चतरा संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडर की जयंती बुधवार को सादे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:36 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:36 PM (IST)
संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की मनाई गई जयंती
संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की मनाई गई जयंती

संवाद सहयोगी, चतरा : संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडर की जयंती बुधवार को सादे समारोह में मनाई गई। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कहीं पर कोई बड़ा कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। शहर के मुख्य डाक घर के समीप चतरा-डोभी मार्ग पर अवस्थित आंबेडकर चौक पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस प्रकार राज्य संपोषित उच्च विद्यालय परिसर में स्थापित प्रतिमा पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर शारीरिक दूरियों का ख्याल रखते हुए माल्यार्पण किया। उसके बाद बहुजन पार्टी के सदस्यों व प्रबुद्ध लोगों ने भी माल्यार्पण कर बाबा साहेब के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प किया। वहीं बहुत सारे लोगों ने कोविड-19 को लेकर संविधान निर्माता की जयंती अपने-अपने घरों पर मनाई।

::::::::::::::::

भाजपाइयों ने बाबा साहेब को किया याद

संवाद सूत्र, प्रतापपुर (चतरा): संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के 130वीं जयंती प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादे समारोह में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार शौण्डिक व संचालन रवींद्र कुमार उर्फ राबो ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने भारत की स्वतंत्रता में तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद संविधान निर्माण में बाबा साहेब के महत्वपूर्ण योगदान को याद कर उन्हें भारत के सच्चा सपूत कहा। वक्ताओं ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर उन्हें आधुनिक भारत का महान निर्माता बताया। मौके पर भाजपा के महामंत्री सत्येंद्र पासवान, उपाध्यक्ष अजीत पांडेय, कपिल पासवान, गौतम सिंह, रोहित कुमार, नंदु मिस्त्री, हेमंत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

:::::::::::::::

बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती बुधवार को उत्साह के साथ मनाई गई। भाजपाइयों के साथ-साथ कांग्रेस, आजसू सहित अन्य पार्टी द्वारा समारोह आयोजित कर बाबा साहब की 130वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर राष्ट्रपति कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी ने कहा, भारत रत्न डा. बाबासाहेब आंबेडकरको उनकी जयंती पर शत-शत नमन। समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया मौके पर मुखिया राजेश कुमार दांगी, यशवंत दांगी, युगेश्वर दांगी, विकास कुमार, अमेरिका कुमार, महादेव दांगी, बोधनाथ दांगी, यदुनंदन पांडेय सहित थे।

chat bot
आपका साथी