बांय से इचाक तक सड़क निर्माण की होगी गुणवत्ता जांच

संवाद सहयोगी गिद्धौऱ(चतरा) उपायुक्त दिव्यांशु झा बुधवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 07:05 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 07:05 PM (IST)
बांय से इचाक तक सड़क निर्माण की होगी गुणवत्ता जांच
बांय से इचाक तक सड़क निर्माण की होगी गुणवत्ता जांच

संवाद सहयोगी, गिद्धौऱ(चतरा): उपायुक्त दिव्यांशु झा बुधवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त सुनील कुमार सिंह मौजूद थे। इस दौरान उपायुक्त ने करीब चार घंटे तक विभिन्न गांवों में भ्रमण कर धरातल पर सरकारी योजनाओं की अवलोकन किया। दोनों अधिकारियों ने सर्वप्रथम गिद्धौर के जयकरण दांगी के आम बागवानी देखा। आम बागवानी को देखकर दोनों अधिकारी काफी संतुष्ट हुए। तत्पश्चात नयाखाप के प्रमोद यादव का डोभा निर्माण, कंबाइंड ट्रेंच निर्माण, विधायक अनुशंसा से तालाब जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया। जबकि पेक्सा नाला में बनाए जा रहे लूजर बोल्डर चेक डैम की जांच की। इस दौरान डीसी ने चेक डैम को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने का निर्देश सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को दिया। तत्पश्चात उपायुक्त व उप विकास आयुक्त प्रखंड़ के सुदुर्वती गांव उमाढांकी, इचाक में मनरेगा से बने डोभा, तालाब, आम बागवानी के साथ-साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का स्थल निरीक्षण कर इसकी उपयोगिता की जांच की। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बाय से इचाक तक की गई कालीकरण सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर प्रखंड विकास पदाधिकारी व मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को कई दिशा-निर्देश दिए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पूनम कुजर, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, पंचायत सचिव सह प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नसीमुद्दीन अंसारी, कमलेश कुमार वर्मा, लखन प्रसाद यादव, मुखिया योगेंद्र सिंह, सहायक अभियंता मनोज कुमार, कनीय अभियंता रूपेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

:::::::::::

उपायुक्त ने चखा झारखंडी किसमिस का स्वाद उपायुक्त दिव्यांशु झा ने पेक्सा गांव के कुछ ग्रामीण महुआ चुनकर घर वापस लौटे थे। उपायुक्त ने ग्रामीणों को बुलाकर कच्चा महुआ फल का स्वाद चखा। उन्होंने कहा लोग इस फल को लोग झारखंडी किशमिश बोला करते हैं, जो आज देख लिया। इसी क्रम में मुखिया योगेन्द्र सिंह ने पेक्सा नदी का अवलोकन भी कराया। उन्होंने इस नदी पर जगह-जगह पर चेक डैम निर्माण की मांग की।

chat bot
आपका साथी