सीमाएं सील, कुछ सुधरे हालात, थोड़ी आई मुश्किल

सरकारी एलान के मुताबिक राज्य और जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। वहां से हर गुजरने वालों पर नजर रखी जा रही है। इससे बाहरी लोगों का प्रवेश तो रुक गया है मगर बाहर से आनेवाले स्थानीय लोगों की जांच के बाद पंचायत सचिवालय में क्वारंटाइन करने में समस्याएं आ रही हैं। पंचायतों को लिए प्रतिनियुक्त किए गए अधिकारी व कर्मी इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। पंचायतों में बनाए गए आइसोलेशन वार्डो में सुविधाएं नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Mar 2020 06:44 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:44 PM (IST)
सीमाएं सील, कुछ सुधरे हालात, थोड़ी आई मुश्किल
सीमाएं सील, कुछ सुधरे हालात, थोड़ी आई मुश्किल

जागरण संवाददाता, चतरा : सरकारी एलान के मुताबिक राज्य और जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। वहां से हर गुजरने वालों पर नजर रखी जा रही है। इससे बाहरी लोगों का प्रवेश तो रुक गया है, मगर बाहर से आनेवाले स्थानीय लोगों की जांच के बाद पंचायत सचिवालय में क्वारंटाइन करने में समस्याएं आ रही हैं। पंचायतों को लिए प्रतिनियुक्त किए गए अधिकारी व कर्मी इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। पंचायतों में बनाए गए आइसोलेशन वार्डो में सुविधाएं नहीं हैं। हालांकि सीमाएं सील हो जाने की वजह से हालात में कुछ सुधार हुई है। बेवजह लोग इधर-उधर नहीं जा रहे हैं। बाहर से आनेवालों को सीमा पर ही रोक दिया जा रहा है। वैसे पैदल आनेवालों को नहीं रोका जा रहा है। बहुत सारे ऐसे मजदूर हैं, जो दिल्ली, बनारस और दूसरे शहरों से पैदल आ रहे हैं। इधर जिला प्रशासन ने गरीब और मजबूर लोगों के लिए दाल-भात के 24 नए केंद्र खोला है। वहीं पुलिस ने भी चार भोजनालय की व्यवस्था की है। दालभात के दो और नए केंद्र बुधवार या गुरुवार से शुरू होगे।

उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिहाड़ी मजदूरों, गरीब परिवारों को खाने की दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में दाल-भात एवं भोजनालय के कुल 40 केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिसमें मुख्यमंत्री दालभात के 12 केंद्र पहले से ही संचालित है। इसके अलावा 24 नए केंद्र खोले गए हैं। चार पुलिस की ओर से चलाए जा रहे हैं। दो और केंद्र खोले जाएंगे। डीसी ने कहा कि इन केंद्रों के जरिये औसतन प्रतिदिन पांच से छह हजार लोगों को मुफ्त में भोजन कराया जा रहा है। डीसी ने कहा कि राज्य एवं जिलों से लगनेवाली सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। एसपी अखिलेश बी वारियर ने कहा कि पुलिस पैनी नजर रखे हुई है। एसपी ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन के उल्लंघन का अब तक तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी