बढ़ी पुलिस की चौकसी, वाहनों की हो रही संघन जांच

थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित गोसाईडीह के पास मंगलवार को पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।आते-जाते वाहनों की गहन छानबीन किये जा रहे थे।इसके अलावा हंटरगंज-प्रतापपुर मोड़ के पास वाहन जांच किये जा रहे थे।राष्ट्रीय राज्य मार्ग 99 पर स्थित हंटरगंज से गोसाईडीह जाने के दौरान चार स्थानों पर पुलिस की कडी़ सुरक्षा के बीच से होकर वाहन मालिकों को गुजरना पड़ रहा था। जांच के क्रम में दो पहिया चार पहिया वाहनों का डिक्की खोलकर देखा जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:55 PM (IST)
बढ़ी पुलिस की चौकसी, वाहनों की हो रही संघन जांच
बढ़ी पुलिस की चौकसी, वाहनों की हो रही संघन जांच

संवाद सूत्र, हंटरगंज : बिहार से सटे थाना क्षेत्र में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा से सटे गोसाइडीह गांव स्थित एनएच-99 पर मंगलवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस क्रम में छोटे एवं बड़े वाहनों की जांच की गई। इसके अलावा हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर भी वाहनों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर वाहनों की जांच के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी है। कहा कि पचास हजार रुपये से अधिक का कैश लेकर कोई भी व्यक्ति नहीं जा सकते हैं। यदि निर्धारित कैश से अधिक लेकर जाते हुए कोई भी व्यक्ति पकड़े जाते हैं, तो उन्हें स्पेशल टीम के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाहनों की जांच की वीडियोग्राफी भी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी