सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन, कुशवाहा समाज ने जताया शोक

स्थानीय नगवां मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सह आरके महतो हॉस्पिटल के संस्थापक राजकुमार महतो का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक संवेदना प्रकट किया है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 07:18 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 07:18 PM (IST)
सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन, कुशवाहा समाज ने जताया शोक
सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन, कुशवाहा समाज ने जताया शोक

चतरा : स्थानीय नगवां मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सह आरके महतो हॉस्पिटल के संस्थापक राजकुमार महतो का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक संवेदना प्रकट किया है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, ग्रामोदय चेतना केंद्र के संस्थापक डा. बद्री प्रसाद वर्मा, राजद जिलाध्यक्ष सलीम गोल्डेन, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप आदि का नाम शामिल है। इधर गिद्धौर प्रखंड के दांगी कुशवाहा समाज ने भी शोक संवेदना प्रकट किया है। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से समाज को भारी क्षति हुई है। वे समाज के प्रति एक समर्पित व्यक्ति थे। उनकी कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। शोक व्यक्त करने वालों में दांगी कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार, सचिव राजू लाल वर्मा, प्रवक्ता लक्ष्मण दांगी, तुलसी दांगी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, जिला परिषद सदस्य राम लखन दांगी, पूर्व मुखिया निर्मला देवी, पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी, मुखिया राजेश कुमार दांगी, संतोष कुमार निराला, कांशीराम दांगी, डोमन महतो, तीरथ महतो, महादेव महतो, देवकी महतो, सत्येंद्र कुमार कुशवाहा, बंसी दांगी, धनेश्वर दांगी,मनोज कुमार कुशवाहा,कपिल कुमार,कमलेश कुमार,राजेश दांगी सहित अन्य शामिल है।

chat bot
आपका साथी