भाजयुमो ने किया मिलेनियम वोटर कार्यक्रम का आयोजन

हंटरगंज: प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन गुरुवार को भाजयुमो ने मिलेनियम वोटर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्रीनिवास मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक बूथ और दस यूथ पर काम करना है। प्रत्येक बूथ पर पार्टी का कम से कम दस युवा निश्चित रूप में मिले, इसी को ध्यान में रखकर बूथ कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों के बाद लोकसभा का चुनाव होना है। उसके बाद विधानसभा का चुनाव होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 08:02 PM (IST)
भाजयुमो ने किया मिलेनियम वोटर कार्यक्रम का आयोजन
भाजयुमो ने किया मिलेनियम वोटर कार्यक्रम का आयोजन

हंटरगंज: प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन गुरुवार को भाजयुमो ने मिलेनियम वोटर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्रीनिवास मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक बूथ और दस यूथ पर काम करना है। प्रत्येक बूथ पर पार्टी का कम से कम दस युवा निश्चित रूप में मिले, इसी को ध्यान में रखकर बूथ कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों के बाद लोकसभा का चुनाव होना है। उसके बाद विधानसभा का चुनाव होगा। कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। युवा संगठन के रीढ़ होते हैं। युवाओं के बल पर ही चुनावी हार-जीत का फैसला होता है। इसलिए मोर्चा ने मिलेनियम वोटर कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। उद्देश्य है कि कि किसी भी सूरत में बूथ कमेटी में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाई जाए। कार्यक्रम को भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र तिवारी, महामंत्री युगल ¨सह, सांसद प्रतिनिधि अरुण चौरसिया आदि ने संबोधित किया। इस बैठक में युवा मोर्चा जिला महामंत्री गुड्डू ¨सह, उपाध्यक्ष अप्पु आर्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन ¨सह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र ¨सह उर्फ मुन्ना, टुनटुन ¨सह, अशर्फी ¨सह, राजू पासवान, दिनेश दास समेत सैकड़ों भाजपा युव कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी