योग के साथ कृषि करने की भी सिखाई गई गुर

गिद्धौर : प्रखंड के ठाकुरबाड़ी परिसर में दी आर्ट ऑफ लि¨वग के तत्वाधान में आठ दिवसीय प्रि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Aug 2017 03:02 AM (IST) Updated:Thu, 24 Aug 2017 03:02 AM (IST)
योग के साथ कृषि करने की भी सिखाई गई गुर
योग के साथ कृषि करने की भी सिखाई गई गुर

गिद्धौर : प्रखंड के ठाकुरबाड़ी परिसर में दी आर्ट ऑफ लि¨वग के तत्वाधान में आठ दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुई। प्रशिक्षण में हजारीबाग, रामगढ़, देवघर, चतरा जिले से करीब 90 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षणार्थियों को जमशेदपुर से आये प्रशिक्षक नवीन चौरसिया द्वारा योगा सिखाया गया। प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षणार्थियों को कृषि करने की भी गुर सिखाया गया। जबकि प्रशिक्षण समापन के मौके पर प्रखंड मुख्यालय विभिन्न स्थानों पर 1000 पेड़ पौधे लगाए गए। वही इन आठ दिन के प्रशिक्षण में गांव के साथ-साथ मंदिरों की साफ-सफाई किया गया। प्रशिक्षण समापन के मौके पर दी आर्ट ऑफ लि¨वग के झारखंड को-ऑर्डिनेटर सोनाराम महतो द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रमाण पत्र वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि योग इसे निरोग रहने की कई सीख मिलती है। जीवन जीने की कला भी इसी योग के माध्यम से प्राप्त होता है। लोगों को योग के प्रति जागरुक करने की आवश्यकता है। इस आधुनिक युग में कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही है। इन बीमारियों का एकमात्र इलाज योग है। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल सभी भाइया- बहनों को योग के प्रचार-प्रसार करने व योग के प्रति लोगों को जागरुक करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. उमेश कुमार वर्मा, गौरीशंकर दांगी, शंकर दांगी, विनोद दांगी, विजय दांगी, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, संगीता वर्मा सहित अन्य ने अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी