झमाझम बारिश व ओलावृष्टि से मौसम खुशनुमा

चतरा : रविवार को दोपहर के बाद मौसम अंगड़ाई लेने लगा। आसमान में बादल छा गया और उसके बाद तेज बारिश के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 May 2017 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 01 May 2017 01:00 AM (IST)
झमाझम बारिश व ओलावृष्टि से मौसम खुशनुमा
झमाझम बारिश व ओलावृष्टि से मौसम खुशनुमा

चतरा : रविवार को दोपहर के बाद मौसम अंगड़ाई लेने लगा। आसमान में बादल छा गया और उसके बाद तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने लगी। इससे पूर्व तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यवस्थ हो गया। बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से बहुत हद तक राहत मिली है। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में भी आंधी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है।

आंधी की चपेट में आने से कई पेड़ गिर गए हैं। सदर प्रखंड के पकरिया गांव में एक विशालकाय पेड़ गिर गया है। पेड़ की चपेट में आने से बिजली के कई खंभे भी धराशायी हो गए हैं। बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नालियों की नियमित साफ सफाई नहीं होने से यह परिस्थिति उत्पन्न हुई है।

इटखोरी में रविवार को जमकर बारिश हुई। कई स्थानों पर ओले भी पडे। अचानक बदले इस मौसम से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। दिन के तीन बजे तक चिलचिलाती धूप थी। लोग गर्मी से व्याकुल थे। इसी बीच अचानक आसमान में बादल मंडराने लगे। देखते देखते बूंदाबांदी शुरु हुई। फिर मुसलाधार बारिश होने लगी। बारिश के दौरान ही ओले भी खूब पड़े।

मौसम ने ली अंगड़ाई, बढ़ा बीमारी का प्रकोप

गिद्धौर : तपती धरती के बीच रविवार को प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के बूंदाबांदी बारिश हुई है। जिसके बाद लोगों को बहुत हद तक भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि बदले हुए इस मौसम से विभिन्न बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। जानकारों का कहना है कि बेमौसम बरसात से बीमारियों बीमारियों का खतरा बढ़ा है।

chat bot
आपका साथी