किसानों के सपने जल्द होंगे साकार, शीतगृह निर्माण मार्ग हुआ प्रशस्त

चतरा : लंबे समय से किसानों द्वारा शीतगृह निर्माण की उठाई जा रही मांग अब जल्द ही हकीकत रूप ले लेगा। ज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Apr 2017 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 30 Apr 2017 07:35 PM (IST)
किसानों के सपने जल्द होंगे साकार, शीतगृह निर्माण मार्ग हुआ प्रशस्त
किसानों के सपने जल्द होंगे साकार, शीतगृह निर्माण मार्ग हुआ प्रशस्त

चतरा : लंबे समय से किसानों द्वारा शीतगृह निर्माण की उठाई जा रही मांग अब जल्द ही हकीकत रूप ले लेगा। जिला प्रशासन ने शीतगृह निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया है। कृषि कार्यालय और एसडब्ल्यूसी के गोदामों के पास परती जमीन को इसके लिए चयन किया गया है। उपायुक्त संदीप ¨सह के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी नंदकिशोर लाल ने जमीन को चयनित करते हुए रिपोर्ट समर्पित कर दिया है। शीतगृह का निर्माण सहकारिता विभाग से होगा। कृषि विभाग ने चयनित भूमि को सहकारिता विभाग को हस्तानांतरित कर दिया है। भूमि हस्तानांतरण के बाद आगे की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि भूमि चयन कर रिपोर्ट उपायुक्त को समर्पित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आगे की प्रक्रिया सहकारिता विभाग को पूरी करनी है। बताते चलें कि जिले के किसानों के लंबे समय से शीतगृह निर्माण की मांग करते रहे हैं। कृषि प्रधान जिला होने के बाद भी यहां पर एक भी शीतगृह नहीं है। ऐसे में किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी