तड़पता रहा मरीज, बैठे रहे चिकित्सक

चतरा : सदर अस्पताल में आए दिन इंसानियत को झकझोर देने वाले वाक्या देखने व सुनने को मिलता रहता है। सोम

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 05:54 PM (IST)
तड़पता रहा मरीज, बैठे रहे चिकित्सक

चतरा : सदर अस्पताल में आए दिन इंसानियत को झकझोर देने वाले वाक्या देखने व सुनने को मिलता रहता है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही वाक्या घटा। जब सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति इलाज के लिए यहां पहुंचा। उसके शरीर से खून टपकता रहा और चिकित्सक बैठे रहे। इस बाबत जब चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका काम सिर्फ इलाज करना है। ड्रे¨सग करने का कार्य स्वास्थ्य कर्मी का है। बताते चलें कि सदर थाना क्षेत्र के बुच्चीदाड़ी निवासी मोहन मिस्त्री सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग जब उसे लेकर इलाज करने सदर अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने घायल का इलाज तो कर दिया, उसे पट्टी बंधवाने के लिए ड्रे¨सग रूम में जाने को कहा। परंतु ड्रे¨सग रूप के स्वास्थ्य कर्मी बगैर सूचना के गायब थे। लगभग दो घंटे के बाद स्वास्थ्य कर्मी उमेश सहाय पहुंचे। तब मोहन को पट्टी लगाया गया।

कोट

इसकी जानकारी नहीं है। आपके माध्यम से जानकारी मिली है। जांच करांएगे। मामला सही पाया गया, तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

डॉ. सिद्धनाथ, सिविल सर्जन, चतरा।

chat bot
आपका साथी