विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

सिमरिया : चिरुडीह गोलीकांड के विरोध में सोमवार को भाकपा, कांग्रेस, राजद और झाविमो कार्यकर्ता सड़क पर

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 05:46 PM (IST)
विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

सिमरिया : चिरुडीह गोलीकांड के विरोध में सोमवार को भाकपा, कांग्रेस, राजद और झाविमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सिमरिया चौक को जाम कर दिया। इस दौरान जाम कर्ताओं ने वाहनों का आवागमन अवरुद्ध कर दिया तथा जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। लगभग तीन घंटे जाम रहने के बाद थाना प्रभारी डोमन रजक दल-बल सहित जाम स्थल पर पहुंचे तथा डेढ़ दर्जन जाम कर्ताओं को हिरासत में ले लिया और थाना ले आए। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। भाकपा नेता विनोद बिहारी पासवान ने बताया कि सरकार कॉरपोरेट घरानों से मिलकर किसानों की भूमि लूट रही है और विरोध करने पर गोली चलवा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार के इस मंशा के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर भाकपा नेता देवनंदन साहु, गयानाथ पांडेय, दशरथ ठाकुर, राजद नेता मनोज चंद्रा, सेवा साव, कांग्रेसी नेता कामख्या ¨सह, करम साहु, जेवीएम नेता सलीम अख्तर, आलोक रंजन, श्रीकांत पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी