बगैर अनुमति के विद्यालय का काट लिया पेड़

पत्थलगडा : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में लगे शीशम का पेड़ा को बगैर आदेश का का

By Edited By: Publish:Sat, 28 May 2016 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2016 10:53 PM (IST)
बगैर अनुमति के  विद्यालय का काट लिया पेड़

पत्थलगडा : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में लगे शीशम का पेड़ा को बगैर आदेश का काट लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि यहां चारदीवारी निर्माण के दौरान हरा भरा व कीमती पेड़ को काटा गया है। बताया जा रहा है कि उक्त पेड़ को हड़पने के उद्देश्य से काटा गया है। चूंकि चाहरदीवारी से यह पेड़ दूर में था। शीशम का यह पेड़ पुराना प्रखंड कार्यालय के सामने था। यह राहगीरों और बाजार आने वालों को छाया दे रहा था। पेड़ की कटाई से ग्रामीण व बाजार आने वाले राहगीर खासे नाराज हैं। उन्होने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक ओर पेड़ लगाने पर बल दे रही है, तो वहीं इस विद्यालय मे अक्सर हरे भरे पेड़ों का काट दी जाती है। यहां जब भी कोई निर्माण कार्य होता है तब विद्यालय परिसर के सरकारी जमीन पर लगा किमती पेड़ को धड़ल्ले से काट दिया जाता है और उसे बेच दी जाती है या विद्यालय के शिक्षक अपने निजी कार्य के लिए ले जाते हैं। इस बार शीशम के कीमती पेड़ को काट दिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां पेड़ को काटने से संबंधित विभाग से कोई आदेश भी नही लिया गया है। विद्यालय परिसर मे लगे पेड़ की कटाई का मामला यहां जोर पकड़ने लगा है। लोगों ने इसकी शिकायत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी से भी की है।

अधिकारी वर्जन

पेड़ काटे जाने की जानकारी मिली है। पेड़ काटने से पूर्व इसका आदेश लेना चाहिए था। वे पत्थलगडा पहुंच कर मामले की जांच करेंगें। अविनाश कुमार पुर्णेन्दु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, पत्थलगडा।

chat bot
आपका साथी