अभाविप का सदस्यता अभियान प्रारंभ

चतरा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान शनिवार को प्रारंभ हुआ। अभियान का शुभारंभ चतरा

By Edited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 10:01 PM (IST)
अभाविप का सदस्यता अभियान प्रारंभ

चतरा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान शनिवार को प्रारंभ हुआ। अभियान का शुभारंभ चतरा महाविद्यालय से किया गया। इस दौरान करीब दो दर्जन नए सदस्य बनाए गए। अभाविप के धीरज कुमार ने बताया कि इस बार ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के बाद बतौर प्रमाण उन्हें एक पर्चा दिया जा रहा है। आगे बताया कि यह अभियान एक माह तक चलेगा। इस दौरान पचास हजार नए सदस्य बनाएं जाएंगे । अभियान का उद्घाटन प्रांत सदस्यता प्रमुख अमित चौबे ने किया। इसके सफल आयोजन में जिला सदस्यता प्रभारी प्रवीण ¨सह, नगर सदस्यता प्रभारी अमन राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश शेखर, नगर मंत्री अनिल कुमार, अमन यादव, आशीष कुमार, ¨प्रस कुमार, चंचल कुमार, अंकित, श्यामजीत, रवि कुमार, मयंक कुमार, शुभम कुमार, राजेश कुमार, रोहित कुमार,दीपक कुमार, सुमित कुमार, अनिकेश कुमार के अलावा महाविद्यालय के दर्जनों छात्रों ने अहम भूमिका निभा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी