बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपाइयों ने किया धन संग्रह

By Edited By: Publish:Thu, 18 Sep 2014 10:53 PM (IST) Updated:Thu, 18 Sep 2014 10:53 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपाइयों ने किया धन संग्रह

झुमरीतिलैया : भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के द्वारा गुरुवार को जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के सहायता धनसंग्रह किया। कोडरमा बाजार में जिप उपाध्यक्ष डॉ. नीरा यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. नरेश पंडित तथा झुमरीतिलैया में व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में लोगों ने भिक्षाटन किया और निवास स्थलों, प्रतिष्ठानों, कल-कारखानों में जाकर सहायतार्थ राशि प्राप्त की गई। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत 18 व 19 को धन संग्रह अभियान के तहत यह अभियान चलाया गया। कोडरमा में चलाये गए अभियान में जिलाध्यक्ष प्रकाश राम, डॉ. आरके दीपक, डॉ. सागरमणि, डॉ. नीरा यादव, गोपाल कुमार गुतुल, देवनारायण मोदी, किशोर भाटिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पवन पांडेय, डॉ पी. मोहन, सुनील बड़गवे, बैजनाथ यादव, छोटू पंडित, झुमरीतिलैया में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, डॉ. नीरा यादव, युवा मोर्चा के विशाल भदानी, अजय यादव, कुणाल कुमार, निरंजन कसेरा, साकेत सिंह, विकास जैन, आशीष भदानी, संजीव वर्मा, मनोज मेहता, अजय झा, केके निराला, ललन कुमार व व्यापार प्रकोष्ठ के पप्पू जोशी, संत शरण, कृष्णा प्रसाद आदि शामिल थे। एकत्रित किये गए धन को प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी