युवा महोत्सव में आरती को मिला तीसरा स्थान

संस पिछरी (बेरमो) विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के तीन दिवसीय युवा महोत्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 09:29 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 06:51 AM (IST)
युवा महोत्सव में आरती को मिला तीसरा स्थान
युवा महोत्सव में आरती को मिला तीसरा स्थान

संस, पिछरी (बेरमो) : विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के तीन दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में बिदेश्वरी दुबे आवासीय कॉलेज की सेमस्टर 2 की छात्रा आरती कुमारी ने रंगोली प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। आरती ने पांच नवंबर को रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया था। बीडीए कॉलेज में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. रवींद्र कुमार सिंह ने छात्रा आरती कुमारी को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा लेकर छात्र-छात्राओं में बहुमुखी प्रतिभा विकसित होती है। आरती को 26 जनवरी को महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया जाएगा। मौके पर विजय पांडेय, डॉ. महेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, मुंकुद पाठक, मुकेश मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी