महिला का शव तालाब से बरामद, हत्या की आशंका

जासं बेरमो नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत पेंक-नारायणपुर थाना की मुंगोरंगामाटी प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 09:29 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 09:29 PM (IST)
महिला का शव तालाब से बरामद, हत्या की आशंका
महिला का शव तालाब से बरामद, हत्या की आशंका

जासं, बेरमो : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत पेंक-नारायणपुर थाना की मुंगोरंगामाटी पंचायत के तेतरियाटांड़ निवासी कामेश्वर महतो की 35 वर्षीय पत्नी खीरिया देवी का शव सोमवार को पिपरा तालाब से बरामद किया गया। मृतका के मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताई है। शव को थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया। उसके बाद मामले की तहकीकात करने में जुट गए।

गोमिया प्रखंड के सीधाबारा ग्राम से आए मायकेवालों ने बताया कि खीरिया देवी की शादी वर्ष 2005 में हुई थी। उसके दो पुत्र हुए हैं। रविवार की रात घरलू विवाद के बाद वह गुस्से से घर से निकल गई थी। सोमवार को सुबह उसका शव तालाब में पाया गया। उसके ससुराल वालों का कहना है कि रातभर खीरिया देवी की अपने गांव सहित आसपास के गांव-टोले में खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिली। सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। वहीं, उसके मायकेवालों का कहना है कि खीरिया देवी तालाब में डूबकर नहीं मरी, बल्कि उसे मारकर तालाब में डाल दिया गया होगा। इधर, थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह मामला पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

chat bot
आपका साथी