एक करोड़ का सोना गायब करने के मामले में दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बोकारो गोल्ड लोन देने वाली आइआइएफएल फाइनेंस लिमिटेड नामक कंपनी के चा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 09:43 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 09:43 PM (IST)
एक करोड़ का सोना गायब करने के मामले में दो गिरफ्तार
एक करोड़ का सोना गायब करने के मामले में दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बोकारो : गोल्ड लोन देने वाली आइआइएफएल फाइनेंस लिमिटेड नामक कंपनी के चास स्थित दफ्तर से एक करोड़ का सोना गायब करने के मामले पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित जमशेदपुर परसुडीह निवासी अजय कुमार और सेक्टर दो सी निवासी अमित कुमार है। थाना प्रभारी अमिताभ राय ने गिरफ्तारी की बात से इन्कार करते हुए बताया कि पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने 11 जून को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। बताया था कि कंपनी के दफ्तर से सोना गायब हो गया है। इस मामले में आधा दर्जन कर्मियों पर आरोप लगा था। इन्हीं कर्मचारियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गायब सोना अभी तक बरामद नहीं हो सका है।

chat bot
आपका साथी