फसल कटनी को दिया गया प्रशिक्षण

सुरही (बेरमो) : फसल कटनी प्रयोग से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण नावाडीह प्रखंड सभागार में मं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 10:46 PM (IST)
फसल कटनी को दिया गया प्रशिक्षण
फसल कटनी को दिया गया प्रशिक्षण

सुरही (बेरमो) : फसल कटनी प्रयोग से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण नावाडीह प्रखंड सभागार में मंगलवार को बोकारो जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी अरुण राम ने दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा कराए किसानों को लाभ दिलाने को ले नावाडीह प्रखंड की 24 पंचायत के दो-दो गांवों का चयन अगहनी धान (अ¨सचित) फसल कटनी प्रयोग के लिए किया गया है। चयनित गांव के दो-दो प्लॉट में लगी फसल का आकलन फसल कटनी के समय किया जाएगा। यह 16 नवंबर से प्रारंभ होगा। प्रत्येक पंचायत के फसल कटनी का प्रयोग प्रतिनियुक्त अधिकारी व कर्मचारी की टीम की देखरेख में होगा। यहां जेएसएस बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, बीसीओ मुकुंद बांड़ा, बीटीएम मोतीलाल रजक, अंचल निरीक्षक अनूप तुरी, एटीएम खुशबू कुमारी, विनोद कुमार जायसवाल, राजस्व कर्मचारी मदन महतो, रसबिहारी रजक सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी