ठेका के लिए किया था अधिकारी को अगवा, तीन युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बोकारो ठेका कंपनी के साइट इंचार्ज सोमेन गुहा को अगवा करने वाले तीन यु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 07:42 PM (IST)
ठेका के लिए किया था अधिकारी 
को अगवा, तीन युवक गिरफ्तार
ठेका के लिए किया था अधिकारी को अगवा, तीन युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बोकारो : ठेका कंपनी के साइट इंचार्ज सोमेन गुहा को अगवा करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का नाम को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 439 ए निवासी अरविद कुमार, सेक्टर बारह ई के आवास संख्या 3087 निवासी मनीष कुमार पाठक और चास के राणा प्रताप नगर निवासी मनोज चौधरी है। यह जानकारी शनिवार की शाम सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन ने सिटी थाना में देते हुए बताया कि 21 जनवरी की शाम पांच बजे को-ऑपरेटिव कॉलोनी में यह घटना घटी थी। यहां प्लॉट संख्या 212 में रहने वाले एसआरजी अर्थ रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक ठेका कंपनी के साइड इंचार्ज सोमेन गुहा को कार सवार आधा दर्जन युवकों ने पहले घर में जाकर पीटा। उनको बचाने आए सहकर्मियों को भी आरोपितों ने पीटकर घायल कर दिया। सोमेन को जबरन वे अपनी कार में बैठाकर ले गए। चास ब्लॉक के पास धमकी देकर उन्हें आरोपितों ने छोड़ दिया। ऑटो पर बिठाकर घर जाने के लिए भी कह दिया।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के कार का नंबर मिला गया था। पुलिस कार संख्या जेएच 09 एए-0683 की खोज शुरू की। जानकारी मिली कि पूरे मामले में को-ऑपरेटिव कॉलोनी का अरविद अपने सहयोगियों के साथ अंजाम दिया है। सोमेन की कंपनी को बोकारो स्ट्रीट प्लांट के कोक-ओवेन में काम मिला था। आरोपित पेटी कांट्रेक्ट में काम करना चाहते थे। काम देने से इन्कार करने पर सभी आरोपित सोमेन के घर पहुंचे और उन्हें पीटकर घायल कर दिया। जबरन सभी उन्हें अपने साथ ले गए। उनकी घड़ी और मोबाइल भी ले लिया था। तीस हजार रुपये भी निकाल लिए थे। पुलिस दस हजार रुपये के अलावा मोबाइल और घड़ी बरामद कर ली है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस को है।

एसपी के निर्देश पर बनी थी जांच टीम : सिटी डीएसपी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एक टीम बनी। इस टीम में सिटी थाना इंचार्ज संतोष कुमार, यातायात थाना प्रभारी अजय प्रसाद, सब इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार, हरेकृष्ण शरण, चंदन भारती, सुनील कुमार राणा, लालचंद्र महतो, श्रीकांत कुमार एएसआइ वीरेंद्र कुमार, अनुज कुमार सिंह, सिपाही रविद्र कुमार, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, पिटू कुमार, मदन कुमार और तेज नारायण यादव थे। टीम के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी