समाज को दिशा प्रदान करते शिक्षक

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले स्कूल के कुमार अविनाश को गुरु वशिष्ठ शिक्षक सम्मान प्रमोद कुमार झा सुदीप कुमार ठाकुर व कुमारी मंगला को विद्यापति शिक्षक सम्मान एवं रत्नम्मा एस को रोटरी चास बेस्ट टीचर अवार्ड प्रदान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 06:24 PM (IST)
समाज को दिशा प्रदान करते शिक्षक
समाज को दिशा प्रदान करते शिक्षक

जागरण संवाददाता, बोकारो: गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य महुआ सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा प्रदान करते हैं। वे विद्यार्थियों का कुशल मार्गदर्शन करते हैं। इन्हें सफलता की राह दिखाते हैं। साथ ही जीवन में चुनौतियों से निबटने के लिए तैयार करते हैं। इसलिए समाज में शिक्षक का सर्वोच्च स्थान है। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले स्कूल के कुमार अविनाश को गुरु वशिष्ठ शिक्षक सम्मान, प्रमोद कुमार झा, सुदीप कुमार ठाकुर व कुमारी मंगला को विद्यापति शिक्षक सम्मान एवं रत्नम्मा एस को रोटरी चास बेस्ट टीचर अवार्ड प्रदान किया गया। उत्कर्ष ट्रस्ट की ओर से विभा पांडेय को अवार्ड दिया गया। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी