मेलबोर्न व रोम ओलंपिक में पीटर थंगराज ने किया था शानदार प्रदर्शन

जागरण संवाददाता बोकारो गुड मार्निंग क्लब की ओर से बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर तीन बी स्थि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:15 PM (IST)
मेलबोर्न व रोम ओलंपिक में पीटर 
थंगराज ने किया था शानदार प्रदर्शन
मेलबोर्न व रोम ओलंपिक में पीटर थंगराज ने किया था शानदार प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बोकारो: गुड मार्निंग क्लब की ओर से बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर तीन बी स्थित आवास में शनिवार को एशिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर ओलंपियन स्व. पीटर थंगराज की पत्नी अलफोंसिया पीटर को सम्मानित किया गया। क्लब के कुमार अमरदीप व राजेश प्रजापति ने सम्मानित किया। कुमार अमरदीप ने कहा कि पीटर थंगराज ने 1956 मेलबोर्न व 1960 रोम ओलंपिक में भारतीय फुटबाल टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। अपनी टीम के लिए कई शानदार बचाव किया था। 1967 में इन्हें एशिया का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर घोषित किया गया था। भारत सरकार ने 1967 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। 1953 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। इन्होंने मद्रास रेजीमेंटल सेंटर की ओर से फुटबाल खेलना शुरू किया था। मोहम्मडन स्पोर्टिंग व मोहन बगान के लिए भी खेला। 1956 में टोक्यो, 1962 में जकार्ता एवं 1966 में बैंकाक एशियाई खेलों में भारतीय टीम के गोलकीपर थे। 1962 जकार्ता एशियाई खेलों में भारत ने फुटबाल में स्वर्ण पदक जीता था। 1971 में सक्रिय फुटबाल से अलग हुए। बाद में बोकारो स्टील प्लांट में खेल अधिकारी के रूप में नौकरी की।

बोकारो में फुटबाल का बेहतर माहौल तैयार किया। सेल फुटबाल एकेडमी, बोकारो के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल के विकास में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी व इनके परिजनों का सम्मान करना चाहिए। युवा पीढ़ी को इनसे प्रेरणा ग्रहण करना चाहिए। मौके पर गुड मार्निंग क्लब के आलोक रस्तोगी, राज कपूर चौधरी के अलावा ओलंपियन स्व. पीटर थंगराज के स्वजन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी