खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक

बोकारो मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीएसएल क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 06:35 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:35 AM (IST)
खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक
खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक

बोकारो : मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीएसएल के डीजीएम एके अविनाश व विद्यालय के सचिव रवींद्र झा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीजीएम ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। इससे शरीर का संपूर्ण व्यायाम होता है। यह अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। इससे नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। खेल में करियर की असीम संभावनाएं हैं। सचिव रवींद्र झा ने भी खेलकूद की महत्ता का वर्णन किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत व मास ड्रिल पेश कर लोगों को आनंदित कर दिया। उन्होंने पिरामिड बना कर लोगों को हैरत में डाल दिया। मशाल प्रज्ज्वलन के पश्चात हेड ब्वाय सोनू राज के साथ खिलाड़ियों ने शपथ ग्रहण किया। विद्यार्थियों ने बैलून ब्रस्ट रेस, मैथ्स रेस, सैक रेस, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विद्यापति सदन 634 अंक के साथ प्रथम, वाचस्पति सदन 593 अंक हासिल कर द्वितीय, बिरसा सदन 544 अंक के साथ तृतीय एवं बिरसा सदन 390 अंक हासिल कर चौथे स्थान पर रहा।

chat bot
आपका साथी