वाहनों को सुरक्षित चलाने का संदेश

कथारा (बेरमो) सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत संत अंथोनी उच विद्यालय के स्काउट-गाइड ने शनिवार को जारंगडीह के भगत सिंह चौक पर जागरूकता अभियान चलाया। इसका नेतृत्व प्राचार्य फादर नॉर्वेट लकड़ा कर रहे थे। इससे पहले जारंगडीह की तमाम कॉलोनियों में प्रभातफेरी निकाली गई। अभियान के दौरान सड़क पर दोपहिया वाहनों को रोककर चालकों से सुरक्षा का ध्यान रखते हुए हेलमेट पहनने का आग्रह करते हुए फूल भेंट किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 09:43 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:15 AM (IST)
वाहनों को सुरक्षित चलाने का संदेश
वाहनों को सुरक्षित चलाने का संदेश

फोटो : 18 बीईआर 01

- स्काउट-गाइड ने जारंगडीह में चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संवाद सहयोगी, कथारा (बेरमो) : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत संत अंथोनी उच्च विद्यालय के स्काउट-गाइड ने शनिवार को जारंगडीह के भगत सिंह चौक पर जागरूकता अभियान चलाया। इसका नेतृत्व प्राचार्य फादर नॉर्वेट लकड़ा कर रहे थे। इससे पहले जारंगडीह की तमाम कॉलोनियों में प्रभातफेरी निकाली गई। अभियान के दौरान सड़क पर दोपहिया वाहनों को रोककर चालकों से सुरक्षा का ध्यान रखते हुए हेलमेट पहनने का आग्रह करते हुए फूल भेंट किया। वहीं बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चला रहे चालकों को रोककर टॉफी देकर बेल्ट लगाने का अनुरोध किया। फादर नॉर्वेट लकड़ा ने ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट व बिना जूता पहने बाइक चलाने वालों से कहा कि जीवन अनमोल है। इसकी जितनी भी कीमत आंकी जाय कम होगी। असुरक्षित तरीके से वाहन चलाएंगे तो दुर्घटना का शिकार बनेंगे। आप अपने घर के एकमात्र कमाने वाले हो, आप खुद असमर्थ हो जाएंगे तो आपका परिवारिक रथ नहीं चल पाएगा। कहा कि घर से बाइक लेकर निकलने से पहले हेलमेट व जूता जरूर पहनें। मौके पर शिक्षक नारायण महतो, शंभु शर्मा, धीरज साव, वार्ड सदस्य ललित रजक, प्रदीप कुमार, सोनू कुमार श्रीवास्तव, स्काउट एंड गाइड के विकास करमाली, रंजीत कुमार साव, अंजू कुमारी, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी