सेल अफसरों के पे रिवीजन पर बनी सैद्धांतिक सहमति: सेफी चेयरमैन

सेल में अधिकारी व कर्मचारी दोनों का वेतन पुनरीक्षण एक जनवरी 2017 से लंबित है। मामले में एनजेसीएस संगठन व प्रबंधन के बीच अब तक 16 बार वार्ता हो चुकी है। वहीं अधिकारी संगठन भी जल्द पे रिवीजन कराने के लिए प्रबंधन पर दबाव बनाए हुए है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:53 PM (IST)
सेल अफसरों के पे रिवीजन पर बनी सैद्धांतिक सहमति: सेफी चेयरमैन
सेल अफसरों के पे रिवीजन पर बनी सैद्धांतिक सहमति: सेफी चेयरमैन

जागरण संवाददाता, बोकारो: सेल में अधिकारी व कर्मचारी दोनों का वेतन पुनरीक्षण एक जनवरी 2017 से लंबित है। मामले में एनजेसीएस संगठन व प्रबंधन के बीच अब तक 16 बार वार्ता हो चुकी है। वहीं अधिकारी संगठन भी जल्द पे रिवीजन कराने के लिए प्रबंधन पर दबाव बनाए हुए है। इसी कड़ी में सेल अधिकारियों के संगठन स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन आफ इंडिया (सेफी) के चेयरमैन एनके बंछोड़ ने दावा किया है कि अधिकारियों के पे रिवीजन पर प्रबंधन के साथ सैद्धांतिक सहमति बन गई है। पे रिवीजन डीपीई की गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा, जहां एरियर के मद में अफसरों को बकाया रकम का भुगतान एकमुश्त एक अप्रैल 2020 से किया जाएगा। थर्ड पे रिवीजन लागू होने के बाद ई-1 ग्रेड के अफसरों का न्यूनतम वेतनमान 60 हजार रुपये प्रतिमाह एवं अधिकतम 1,80,000 रुपये होगा। इसी प्रकार ई-6 से ई-8 ग्रेड के अधिकारियों का न्यूनतम वेतनमान 1,20,000 रुपये तथा अधिकतम 2,80,000 रुपये हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सेल-सेफी की बैठक में सैद्धांतिक सहमति बनने के बाद अब कर्मचारियों के पे रिवीजन का इंतजार किया जा रहा है। चार अक्टूबर को एनजेसीएस की बैठक में कर्मचारियों के पे रिवीजन पर समझौता हो जाता है तो अधिकारियों के रिवीजन का आदेश भी साथ-साथ जारी कर दिया जाएगा। कहा कि कंपनी के नियम के तहत ऐसा कोई प्रविधान पूर्व से नहीं है कि सेल-सेफी की बैठक का मिनट आदेश जारी होने से पहले सार्वजनिक किया जाए।

chat bot
आपका साथी