अधिकारियों संग मुखिया की पहली बैठक में अभिभावक रहे हावी

नावाडीह प्रखंड के सभागार में सोमवार को मुखिया की परिचयात्मक बैठक बीडीओ संजय शांडिल्य की अध्यक्षता में की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 04:02 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 04:02 AM (IST)
अधिकारियों संग मुखिया की पहली बैठक में अभिभावक रहे हावी
अधिकारियों संग मुखिया की पहली बैठक में अभिभावक रहे हावी

अधिकारियों संग मुखिया की पहली बैठक में अभिभावक रहे हावी

संस, सुरही (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के सभागार में सोमवार को मुखिया की परिचयात्मक बैठक बीडीओ संजय शांडिल्य की अध्यक्षता में की गई। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं आदर्श ग्राम पंचायत के निर्माण में मुखिया की अहम भूमिका का बोध कराते हुए पंचायत को ईमानदारी पूर्वक विकसित करने की अपील की गई।

राज्य सरकार के कड़े निर्देश के बावजूद अधिकारियों संग मुखिया की हुई पहली बैठक में चुनाव आयोग की ओर से आरक्षित महिला सीट से नवनिर्वाचित मुखिया के अलावा उनके अभिभावक व पति भी बैठक में शरीक हुए। इससे महिला सशक्तीकरण पर प्रश्न चिह्न लग गया। बैठक में महिला मुखिया के साथ पोखरिया के मुखिया पति शनिचर तुरी, गोनियाटो के रामकुमार मरांडी, काछो के गणेश तुरी, पलामू के नरेश मुंडा, कंजकिरो के रेवतलाल महतो, भलमारा के हरेन्द्र महतो, चपरी के सुंदर महतो, चिरुडीह के गणेश महतो, सहरिया के बालेश्वर महतो, परसबनी के धानेश्वर महतो, आहरडीह के प्रतिनिधि राजेश महतो आदि शरीक हुए। साथ ही अधिकारियों से महिला मुखिया के जगह उनके अभिभावक या प्रतिनिधि सवाल जवाब करते रहे और यहां उपस्थित अधिकारी तमाशबीन बनकर हर सवाल का जवाब देते रहे। बीडीओ ने कहा कि पंचायत की जनता ने गांव के विकास की जिम्मेवारी मुखिया को दी है। ग्रामीणों के सहयोग से पंचायत का संपूर्ण विकास करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। 30 जून से आठ जुलाई तक पंचायत के सभी 60 वर्ष से अधिक सभी जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन योजना का सूची प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करा दें। गांव से मजदूरों का पलायन रोकने के लिए मनरेगा योजना के तहत योजना का संचालन करें। बैठक के बाद मुखिया का डिजिटल हस्ताक्षर बनाने के लिए आधार व पेन कार्ड लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से पंचायती राज प्रखंड को-आडिनेटर सुबोध प्रजापति, कनीय अभियंता नवीन कुमार कुल्लू, एसबीएम के प्रखंड को-आडिनेटर कमलेश कुमार, मुखिया विश्वनाथ महतो, नंदलाल नायक, उमेश महतो, जयलाल महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी