प्रतियोगिता से निखरती बच्चों की प्रतिभा

जरीडीह प्रखंड के टांड़मोहनपुर में समाजसेविका हेमावती देवी की पुण्यतिथि पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 09:32 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 06:21 AM (IST)
प्रतियोगिता से निखरती बच्चों की प्रतिभा
प्रतियोगिता से निखरती बच्चों की प्रतिभा

संवाद सहयोगी, जैनामोड़: जरीडीह प्रखंड के टांड़मोहनपुर में समाजसेविका हेमावती देवी की पुण्यतिथि पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता तीन ग्रुपों में आयोजित की गई थी। लक्ष्मी कुमारी, समीर कुमार, इशिका, कृष्णा, जिया रानी, प्रिस कुमार, अंकित, ईशा व रोशनी ने बेहतर प्रदर्शन किया। सभी सफल बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि प्रतिभा को निखारने का प्रतियोगिता एक सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है। मौके पर नवल शर्मा, विनोद कश्यप, सुकेश जायसवाल, भोलानाथ तिवारी, किकर तिवारी, धर्मेद्र तिवारी, महेंद्र तिवारी, राकेश तिवारी, रमेश साव, आनंद तिवारी, सुधीर साव, मिथिलेश मिश्रा, छोटा मिश्रा, आनंद रजवार, रमेश तिवारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी