गोमिया के धमधरवा में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़

धमधरवा स्थित कुंबा टोंगरी और सिरगिट नाला के जंगल में सोमवार की रात सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में इनामी नक्सली मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो उर्फ बड़का दा का दस्ता विचरण कर रहा है।

By Gautam OjhaEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 07:31 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 07:31 PM (IST)
गोमिया के धमधरवा में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़
नक्सली घटना के बाद सर्च अभियान चलाता एसडीपीओ सतीश चंद्र झा

संस, ललपनिया (बेरमो) । गोमिया के उग्रवाद प्रभावित इलाका धमधरवा स्थित कुंबा टोंगरी और सिरगिट नाला के जंगल में सोमवार की रात सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकला। इस दौरान बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने बताया कि बोकारो एसपी और सीआरपीएफ कमांडेंट कमलेंद्र कुमार ङ्क्षसह के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस और नक्सलियों के प्रतिरोध दिवस सप्ताह को देखते हुए झुमरा, लुगू पहाड़ के तलहटी क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में इनामी नक्सली मिथिलेश ङ्क्षसह, उर्फ दुर्योधन महतो, उर्फ बड़का दा का दस्ता विचरण कर रहा है। नक्सली इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना के आधार पर जिला पुलिस, सीआरपीएफ की 26वीं बटालियन तथा जगुआर पुलिस संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रही थी। सर्च अभियान के दौरान परसापानी के समीप कुबांनाला टुंगरी जंगल में रात साढ़े आठ बजे नक्सली व पुलिस बल का सामना हो गया। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायङ्क्षरग शुरू कर दी। मोर्चा संभालते हुए पुलिस के जवानों ने भी फायङ्क्षरग शुरू कर दी। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे का फायदा उठा वहां से भाग खड़े हुए। घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब एक हजार राउंड फायङ्क्षरग होने की सूचना है। नक्सलियों के भागने के बाद एसडीपीओ सतीश चंद्र झा के नेतृत्व में घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। विदित हो कि पुलिस ने रविवार की रात गोमिया क्षेत्र के एक बंद स्टोन क्रशर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था।

chat bot
आपका साथी