संगठन व मजदूरों का अपमान बर्दाश्त नहीं

संवाद सहयोगी करगली (बेरमो) जनता मजदूर संघ (जमसं) के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार की शाम ढो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:48 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:48 PM (IST)
संगठन व मजदूरों का अपमान बर्दाश्त नहीं
संगठन व मजदूरों का अपमान बर्दाश्त नहीं

संवाद सहयोगी, करगली (बेरमो) : जनता मजदूर संघ (जमसं) के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार की शाम ढोरी कैंटीन परिसर में जुटकर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेताओं को चेतावनी दी है। ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमशंकर सिंह ने कहा कि यह संघ मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए जाना जाता है। मजदूरों को अधिकार दिलाने के लिए प्रतिनिधि हमेशा आगे रहते हैं। वहीं संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के कुछ नेता जमसं के नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कामगारों को भी निशाना बना रहे हैं। यह संगठन व मजदूरों का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि 18 अगस्त को होने वाली हड़ताल से जमसं को अलग रखने को संयुक्त मोर्चा अधिकृत नहीं है। हमारे बड़े नेता इसे तय करेंगे। मौके पर जमसं के ढोरी एरिया उपाध्यक्ष उज्ज्वल मुखर्जी, जीएम यूनिट के अध्यक्ष रणधीर सिंह, राजेश यादव, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी