गुमटी में गांजा, घर में मिली शराब

जागरण संवाददाता बोकारो शहर के सिटी थाना इलाके के सेक्टर वन बी काíतक नगर स्थित एक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 12:57 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 12:57 AM (IST)
गुमटी में गांजा, घर में मिली शराब
गुमटी में गांजा, घर में मिली शराब

जागरण संवाददाता, बोकारो: शहर के सिटी थाना इलाके के सेक्टर वन बी काíतक नगर स्थित एक छोटी सी गुमटी में दबिश देकर पुलिस ने दो किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। गुमटी यहां रहनेवाली महिला पार्वती देवी चलाती थी। पुलिस ने गांजा बेचने वाली महिला आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया।

यहां से पुलिस को लगभग 40 लीटर महुआ शराब व 34 हजार 475 रुपये भी मिले। यह जानकारी सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन ने सिटी थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। डीएसपी की मानें तो सूचना मिली कि काíतक नगर में एक महिला अपनी गुमटी में रखकर भारी मात्रा में गांजा बेच रही है। उनके साथ सिटी थाना इंचार्ज अजय प्रसाद और महिला एएसआइ स्मिता बेग यहां पहुंची। पुलिस ने गुमटी की तलाशी ली तो सूचना सही निकली। यहां गांजा के अलावा नकद रुपये भी बरामद हुए। महिला के घर की तलाशी लेने पर यहां से महुआ शराब बरामद हुआ। बताया कि शहर में किसी भी सूरत में गैर कानूनी कारोबार पुलिस फलने फूलने नहीं देगी। धंधेबाज धंधा छोड़ दें।

chat bot
आपका साथी