गुरु नानक देव ने प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश

बोकारो गुरुनानक देव जी ने लोगों को प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। वे जाति-पांति व ऊंचनीच क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Sep 2019 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 02 Sep 2019 06:30 PM (IST)
गुरु नानक देव ने प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश
गुरु नानक देव ने प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश

बोकारो: गुरुनानक देव जी ने लोगों को प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। वे जाति-पांति व ऊंचनीच का विरोध करते थे। मानव की एक ही जाति है, इसका संदेश देते थे। उक्त बातें पूर्व सांसद व शिरोमणि अकाली दल के महासचिव सह प्रवक्ता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच के सभागार में विशेष बैठक में कही।

कहा कि गुरु नानक देव के संदेश को जन-जन तक प्रसार करने की दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। उनके आदर्श को अपना कर ही स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सकता है। खालसा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं जीजीईएस चास-बोकारो की ओर से गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 12 के स्टेडियम में गुरु नानक देव जी की 550 वीं जयंती मनाई जाएगी। इसके माध्यम से गुरु के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

इसकी तैयारी की जा रही है। इसमें नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल, झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के सिख समुदाय के प्रबुद्धजन के अलावा अन्य धर्मावलंबी भाग लेंगे। उन्होंने हर माह देश के विभिन्न राज्यों में सिख समुदाय के लोगों के समागम के आयोजन की बात कही। इस दिशा में लोगों को आगे आने की सलाह दी।

जीजीइईस चास-बोकारो के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि सोसाइटी की ओर से जन-जन तक शिक्षा का अलख जगाया जा रहा है। स्कूल में कई गरीब बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। विद्यार्थियों को इंजीनियरिग व प्रबंधन की भी शिक्षा प्रदान की जा रही है। शिक्षा के माध्यम से समाज व देश को सबल बनाने की काम किया जा रहा है। विद्यार्थियों को देश की सभ्यता व संस्कृति से परिचित कराया जा रहा है। इसके अलावा धार्मिक कार्यक्रम में भी सहभागिता निभाई जाती है। गुरु के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का भी काम किया जा रहा है। गुरु नानक देव की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जीजीईएस के सचिव सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि 24 सितंबर से ही गुरु नानक जयंती को लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

पश्चिम बंगाल व झारखंड साझा रूप से इसका आयोजन कर रहे हैं। 24 सितंबर को कीर्तन दरबार पानागढ़, 25 को कीर्तन दरबार अंडाल, 26 को कुमारधुबी, 27 को चिकौरी एवं 28 सितंबर को आसनसोल पोलो ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 29 सितंबर को गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल परिसर में गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी।

शिरोमणि अकाली दल पंजाब के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह वालिया, सिमरजीत सिंह चांदूमाजरा, शिरोमणि अकाली दल के मीडिया सलाहकार हरदेव सिंह, कृपाल सिंह बसंत, सरदार हरपाल सिंह जोहाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मौके पर जीएस बिंद्रा, जगजीत सिंह, हरपाल सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल व झारखंड के विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी