कांग्रेस ने तुष्टीकरण से देश को पहुंचाया नुकसान

कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति कर देश को काफी नुकसान पहुंचाया। कांग्रेसी नेताओं ने वोट बैंक की राजनीति कर देश के विकास को रोक दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:13 PM (IST)
कांग्रेस ने तुष्टीकरण से देश को पहुंचाया नुकसान
कांग्रेस ने तुष्टीकरण से देश को पहुंचाया नुकसान

पिछरी/करगली : कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति कर देश को काफी नुकसान पहुंचाया। कांग्रेसी नेताओं ने वोट बैंक की राजनीति कर देश के विकास को रोक दिया। यह बातें गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहीं। वे गुरुवार को पिछरी व फुसरो में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने पिछरी स्थित प्योर ढोरी मोड़ में कहा कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनते ही अपहरण, हत्या, दुष्कर्म आदि की घटनाओं में वृद्धि हो गई। बेरमो के भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल चुनाव जीते तो बंद पड़ी पिछरी कोलियरी को चालू कराकर विस्थापितों व ग्रामीणों को रोजगार दिया जाएगा। मौके पर पिछरी के पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा व भाजपा के अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा सहित सुरेंद्र पांडेय, रामकिकर पांडेय, मुकुल ओझा, हिमाचल मिश्रा, देवीदास, निरंजन मिश्रा, रोहित मिश्रा, मुकेश मिश्रा, वासुदेव महतो, पवन मिश्रा, दीपक मिश्रा, देवीलाल मिश्रा आदि मौजूद थे।

वहीं, गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड में विकास के नाम पर जनता को धोखा दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं के साथ रोजगार व बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर छलावा किया है। मौके पर सुरेश दुबे, शशिभूषण ओझा, सुरेंद्र पांडेय, किसलय तिवारी, मधुसूदन प्रसाद सिंह, विकास सिंह, कामाख्या गिरि, सुमीत सिंह, मृत्युंजय पांडेय, अशोक मिश्रा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी