सत्य के मार्ग पर चलने वालों के साथ रहते श्रीराम

संस करगली (बेरमो) मानस सतसंग समिति बेरमो की ओर से करगली गेट स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 08:45 PM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 08:45 PM (IST)
सत्य के मार्ग पर चलने वालों के साथ रहते श्रीराम
सत्य के मार्ग पर चलने वालों के साथ रहते श्रीराम

संस, करगली (बेरमो) :

मानस सतसंग समिति बेरमो की ओर से करगली गेट स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित 62वें रामचरित मानस नवाह्््््न पाठ एवं महायज्ञ में लोगो पहुंचकर परिक्रमा तथा पूजा कर रहें है। महिलाएं व युवतियां सामूहिक मानस पाठ कर रही है। तथा संध्या में मुंगेर से पधारे मानस पारायणी सदानंद मिश्रा की प्रवचन सुनकर लोग लाभान्वित हो रहे है। जौनपुर से पधारे मानस किकर प्रो. दिनेश मिश्र एवं मिथिलाकूंज अयोध्या के स्वामी रामबिहारी शरण रामायणी के प्रवचनों से लोग आनंदित हो रहे है। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि राम का नाम महान है।

वे भक्त वत्सल हैं। सुग्रीव के साथ मित्रता, जटायु की मुक्ति ने साबित कर दिया कि सत्य के मार्ग पर चलने वालों के साथ राम रहते हैं। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस नवाह्न यज्ञ जीवन जीने की कला सिखाता है। सत्य वचन बोलने और निष्ठा से पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति भगवान की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा से नौ दिनों तक राम-नाम का मंत्र जाप करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। सत्य के मार्ग पर चलने वालों को भले ही कष्ट उठानी पड़े परंतु उसका अंत बड़ा ही सुखद होता है। यज्ञ समिति के प्रमोद सिंह ने बताया कि यहां पिछले पांच दशक पूर्व से निरंतर महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 2 मार्च को भगवान श्री राम दरबार का शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

chat bot
आपका साथी