पूरी हो क्वारंटाइन की अवधि तो जाएं घर

कथारा (बेरमो) खेतको मध्य विद्यालय में रखे गए कुल 17 मजदूर इस आस में हैं कि क्वारंटाइन की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 09:47 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 06:18 AM (IST)
पूरी हो क्वारंटाइन की अवधि तो जाएं घर
पूरी हो क्वारंटाइन की अवधि तो जाएं घर

कथारा (बेरमो) : खेतको मध्य विद्यालय में रखे गए कुल 17 मजदूर इस आस में हैं कि क्वारंटाइन की अवधि पूरी हो तो अपने घर जाएं। वे सभी मजदूर दिल्ली, मुंबई, गुजरात व बेंगलुरु से दस दिन पूर्व श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से पहुंचे थी। सभी को खेतको पंचायत स्थित अपने गांव पहुंचे तो स्थानीय मध्य विद्यालय में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया।

इन मजदूरों का कहना है कि इस सेंटर में रहते हुए एक-एक दिन काटना पहाड़ के समान लग रहा है। बताया कि उन सबके खाने-पीने की व्यवस्था मुखिया शब्बीर अंसारी की देखरेख में की जा रही है। भोजन पकाने व परोसने की जिम्मेवारी एक होटल संचालक को दी गई है, जो अपने घर से ही खाना पकाकर लाते हैं अैर गेट के बाहर से ही मजदूरों को देते हैं, ताकि शारीरिक दूरी बनी रहे।मजदूरों ने बताया को परिवार के भरण-पोषण के लिए वे लोग अन्य प्रदेश गए थे, लेकिन कोरोना के कारण उद्योग धंधे बंद हो गए अपने गांव लौट आए। क्या करें क्वारंटाइन की अवधि भी पूरी करना भी तो जरूरी है, ताकि वे लोग सहित उनके घर-परिवार के लोग भी कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहें। यदि झारखंड सरकार सिचाई की समुचित व्यवस्था करा दे तो सोने पर सुहागा हो जाएगा, जिसके सहारे सालों भर खेती कर कई फसलों की उपज कर पाएंगे।

chat bot
आपका साथी